आदिल अहमद
ईरानी विशेषज्ञों द्वारा डिज़ाइन किए गए कमान-12 लड़ाकू ड्रोन विमानों का उत्पादन आधिकारिक तौर पर शुरु कर दिया गया है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, ईरान निर्मित कमान-12 लड़ाकू ड्रोन, एक हज़ार किलोमीटर की रेंज में उड़ान भरने, गाइडेड मिसाइलों द्वारा अपने लक्ष को भेदने, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध और दुश्मन के ठिकानों का पता लगाने की क्षमता रखते हैं। कमान-12 युद्धक ड्रोन विमानों को “अख़गर” नामक मिसाइलों से लैस किया जाएगा, जो 30 किलोमीटर तक मार कर सकते हैं। इस ड्रोन को ज़मीनी स्टेशनों के माध्यम से कंट्रोल किया जाएगा, जबकि आवश्यकता पड़ने पर यह स्वचालित रूप से संचालन करेगा।
उल्लेखनीय है कि ईरानी वायुसेना ने विमानों की देखभाल की नवीनतम प्रणाली एलपीएस तक भी पहुंच बना ली है। एलपीएस टेक्नोलॉजी की मदद से जहां एक ओर वायु सेना के युद्धक विमानों की फ़ाइटिंग शक्ति में वृद्धि होगी वहीं दूसरी ओर वित्तीय बचत में भी मदद मिलेगी और ईरान, विदेशी देशों की प्रतिबद्धता से पूरी तरह मुक्त हो जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…