आदिल अहमद
: ब्राज़ील के साओपाउलो के पास “राउल ब्रासिल” नाम के स्कूल में हुई फायरिंग 7 बच्चों सहित 10 लोगों की मौत हो गई है।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, ब्राज़ील के राउल ब्रासिल स्कूल के 2 पूर्व छात्रों ने स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग करके 7 बच्चों और एक अन्य नागरिक की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। घटना के समय स्कूल में मौजूद छात्रों ने बताया कि गोलीबारी की आवाज़ सुनते ही स्कूल में अफ़रा-तफरी का माहौल पैदा हो गया, हम लोग कुछ समय के लिए समझ ही नहीं पाए कि कहां से गोली चल रही है, जिसके तुरंत बाद इसकी सूचना स्कूल की तरफ़ से पुलिस को दी गई।
ताज़ा जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद बचाव एजेंसियों ने राहत कार्य आरंभ कर दिया है। मारे गए और घायल होने वालों को पास के एक अस्पताल ले जाया गया है जहां 4 अन्य बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार 17 लोगों को घायल स्थिति में लाया गया है, जिनमें अधिकांश बच्चे हैं। इस बीच स्थानीय पुलिस का कहना है कि फ़ायरिंग की घटना, पहले से प्लान करके की गई है, गोलीबारी करने वाले राउल ब्रासिल स्कूल के ही पूर्व छात्र थे जिनकी आयु 20 से 25 साल के बीच थी। पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले की और अधिक जांच की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…