आफ़ताब फ़ारूक़ी
2019 को सीरिया के दैरुज़्ज़ूर प्रांत के बाग़ूज़ गांव पर अमरीका समर्थित गठबंधन का फ़ाइटर प्लेन एक बम गिराता हुआ (एएफ़पी के सौजन्य से)
सीरिया में अमरीका की अगुवाई वाले गठबंधन के ताज़ा हवाई हमले में कई नागरिक मारे गए।
अमरीका की अगुवाई वाले दाइश विरोधी कथित गठबंधन ने पूर्वी सीरिया में हवाई हमले किए जिसमें बड़ी संख्या में आम नागरिक मारे गए। मरने वालों में ज़्यादातर बच्चे और औरतें हैं।
न्यूज़ एजेंसी साना के अनुसार, स्थानीय सूत्रों ने बताया कि शनिवार को पूर्वी प्रांत दैरुज़्ज़ूर में बाग़ूज़ शरणार्थी कैंप पर अमरीका की अगुवाई वाले गठबंधन के हवाई हमले में ये लोग मारे गए।
हालिया दिनों में अमरीका की अगुवाई वाले गठबंधन ने नाकाबंदी से घिरे बाग़ूज़ क़स्बे पर हवाई हमले तेज़ कर दिए हैं। बाग़ूज़ दाइश के नियंत्रण वाला अंतिम इलाक़ा है।
ग़ौरतलब है कि सोमवार को इराक़ी सीमा के निकट दाइश के नियंत्रण वाले आख़िरी क्षेत्र से फ़रार कर रहे परिवारों पर अमरीका की अगुवाई वाले गठबंधन के हवाई हमले में, कम से कम 50 लोग मारे गए और बड़ी संख्या में घायल हुए।
इससे पहले जारी महीने में ही अमरीकी फ़ाइटर जेट ने इसी अशांत क्षेत्र पर प्रतिबंधित सफ़ेद फ़ास्फ़ोरस युक्त बमों से बमबारी की थी जिसमें अनेक लोग मारे गए थे।
सीरियाई विदेश व निर्वासन मंत्रालय ने जनवरी में कहा था कि अमरीका की अगुवाई वाले गठबंधन के आम लोगों पर जारी हवाई हमले यह दर्शाते हैं यह गठबंधन, यूएन घोषणापत्र और अंतर्राष्ट्रीय क़ानून का तनिक भी सम्मान नहीं करता।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…