आफ़ताब फ़ारूक़ी
यमन की सेना और स्वयंसेवी बलों के प्रवक्ता ने कहा है कि उनके निशाने पर सऊदी अरब और इमारात के भीतर रियाज़ और अबू ज़हबी साहित 300 निशाने हैं।
राजधानी सनआ में एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रवक्ता यहया सरीअ ने बताया कि आक्रामक ड्रोन विमानों की नई पीढ़ी तैयार कर ली गई है जो बहुत जल्द सेना के प्रयोग में आ जाएगी जबकि हमारे पास बैलिस्टिक मिसाइलों का पर्याप्त भंडार मौजूद है और हम एक साथ दर्जनों मिसाइल फ़ायर करने की क्षमता रखते हैं।
यहया सरीअ ने कहा कि हमारे पास यमन पर हमले करने वाले सऊदी और इमारात के भीतर सैकड़ों निशानों की सैटेलाइट तसवीरें मौजूद हैं और ड्रोन विमानों के प्रयोग ने हमें टारगेट निर्धारित करने में काफ़ी मदद पहुंचाई है।
ज्ञात रहे कि यमन की सेना और स्वयं सेवी बल दुबई और अबू धाबी पर ड्रोन हमले कर चुके हैं जबकि उनके मिसाइल सऊदी अरब की राजधानी रियाज़ तक पहुंचे हैं।
सऊदी अरब ने दावा किया था उसने सारे मिसाइलो को टारगेट पर लगने से पहले हवा में ही ध्वस्त कर दिया है और इमारात ने दावा किया कि उसकी धरती पर कहीं भी कोई ड्रोन हमला नहीं हुआ मगर स्वतंत्र सूत्रों का कहना है कि यमन की सेना और स्वयंसेवी बलों ने अपनी ताक़त से सऊदी अरब को हतप्रभ कर दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…