सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। आज मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनोज धामा ने अपने कैंप कार्यालय बेहटा हाजीपुर पर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाने के लिए संगम विहार मंडल के सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की एवं लोकसभा चुनाव के लिए आगे की रणनीति किस प्रकार हो इसको लेकर चर्चा की।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए मनोज धामा ने कहा कि हमारे देश की बागडोर एक बेहद ही ईमानदार, कर्मठ ,मेहनती, लग्नशील दूरदर्शी सोच वाले व्यक्ति के हाथों में है हम सब कार्यकर्ताओं को यह प्रण लेना है कि माननीय मोदी जी पुन: प्रधानमंत्री बने तथा स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर लाल किले की प्राचीर से पुन: देशवासियों को संबोधित करें जिससे कि हमारा देश विकास की जिस रफ्तार से चल रहा है उससे भी दुगनी रफ़्तार से बढे एवं हम सब भारतवासी गौरववान्वित महसूस करें ।
मनोज धामा ने कहा कि हम सभी को अपनी -अपनी तैयारी इस तरह से करनी है कि कोई भी विपक्ष का उम्मीदवार हमारे सामने ना टिक पाये और आनी वाली 23 मई को हम लोग एक नये भारत के निर्माण मे सहभागी बने तथा हमारे देश भारत के विकास को लेकर हम लोग मोदी जी के हाथों को इतना मजबूत करे कि हमारे देशवासी आश्वस्त हो जाये कि” मेरा देश आगे बढ रहा है तरक्की कर रहा है”
इस अवसर पर विस्तारक अजय सैनी, जिला महामंत्री अनूप बैसला, संगम विहार मंडल अध्यक्ष रूपेन्द्र चौधरी, महामंत्री राजीव शर्मा, सभासद सतपाल शर्मा,मुकेश पाल, रामभूल शर्मा, सतेन्द्र शर्मा, योगेन्द्र पांचाल, जितेन्द्र कश्यप, अशोक भाटी,महिला मंडल अध्यक्ष रजनी शर्मा, कुसुमलता, रूद्रामिनि गिरि,समस्त बूथ अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, किसान मोर्चा ,एससी मोर्चा, युवा मोर्चा आदि के पदाधिकारी व सैकड़ो की संख्या मे भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…