सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। रविवार को भारतीय जनता पार्टी की लोनी नगरपालिका अध्यक्ष रंजीता धामा व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनोज धामा ने 3 अप्रैल को लोनी के गढी कटैया के सरदार पटेल पार्क मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के लिये संगम विहार, विकास कुंज, आदेश नगर, सुनीता विहार, रामविहार, तिलकराम कालोनी,श्रीराम कालोनी, सहित दर्जनों कालोनियों मे जनसंपर्क किया। इस अवसर पर सांसद श्री वीके सिंह की सुपुत्री मृणालिनी सिंह रही।
इस अवसर पर श्रीमती रंजीता धामा ने लोगों को संबोधित करते हुये कहा कि आने वाली 3 अप्रैल को प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के लोनी आगमन पर अधिक से अधिक लोगों को उनकी ओजस्वी वाणी सुनने के लिये आमंत्रित किया व पहले से अधिक मतदान भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय प्रत्याशी जनरल वीके सिंह के पक्ष मे करने की अपील की।इस अवसर पर मनोज धामा ने भी उपस्थित महिलाओं व पुरुषों को संबोधित करते हुये कहा कि लोनी की जनता का सौभाग्य है कि प्रदेश के मुख्य मंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी 3 अप्रैल को लोनी की पावन धरा पर आ रहे हैं ये हम सभी के लिये गर्व की बात है हम लोगों को अधिक से अधिक संख्या मे गढी कटैया के सरदार पटेल पार्क मे समय से पँहुचकर उनकी ओजस्वी वाणी को सुने कालोनियों मे जनसंपर्क के दौरान महिलाओं ने भी बढ-चढकर आने को लेकर आश्वस्त किया। मनोज धामा ने विभिन्न कालोनियों मे जनसंपर्क के दौरान लोगों से भारतीय जनता पार्टी को पक्ष मे मतदान की अपील की।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…