रूपेंद्र भारती
घोसी /मऊ उपजिलाधिकारी घोसी डाक्टर सीएल सोनकर एवं क्षेत्राधिकारी घोसी नंदलाल ने घोसी क्षेत्र के दर्जनों संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर उसके समाधान का प्रयास किया तो वही लोगों के शस्त्रों को भी जमा कराया गया ।
उपजिलाधिकारी घोसी डाक्टर सीएल सोनकर एवं क्षेत्राधिकारी घोसी नन्दलाल ने हमीदपुर , बड़ागांव , नदवासराय , रघौली , मिश्रौली रामनिधि , दादनपुर अहिरौली ,फतेहपुर तालनरजा सहित अन्य बूथ स्थलों का घोसी एवं कोपागंज पुलिस के साथ निरीक्षण कर रास्ता , पेयजल , दैनिक क्रियाओं की सुविधाओं की जानकारी लेने के साथ ही हिस्ट्रीशीटरों के बारे में विस्तार से जानकारी करके उनसे मिले ताकी भविष्य में कोई परेशानी न हो । इसके साथ ही लोगों से शस्त्र भी जमा कराया गया और शेष लोगों को यथाशीघ्र जमा करने को कहा गया । चिन्हित अराजक तत्वों के बारे में भी लोगों से जानकारियां लेकर आवश्यक कार्यवाई हेतु निर्देशित किया गया ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…