Categories: NationalPolitics

नही लड़ेगी मायावती लोकसभा चुनाव, कहा कभी भी चुनकर संसद जा सकती हु

आफताब फारुकी

नई दिल्ली : बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने आज स्पष्ट शब्दों में कहा है कि वह लोकसभा चुनाव नही लड़ेगी। उन्होंने कहा है कि वह कभी भी चुनकर संसद जा सकती है। उन्होंने यह घोषणा आज बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया। उन्होंने कहा कि अभी पिछड़ों के लिए लड़ना है और पूरे यूपी पर ध्यान केंद्रित करना है।

मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गठबंधन का जीतना ज्यादा जरूरी है। यह बहुत महत्वपूर्ण है। राजनीति में कई बार कड़े फैसले लेने पड़ते हैं। अभी देशहित और पार्टी के मूवमेंट को देखते हुए चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है। अगर चुनाव बाद मौका आएगा तो देखा जाएगा। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में इस बार सपा और बसपा मिलकर चुनाव लड़ रही हैं।

गौरतलब हो कि यूपी में सपा-बसपा के बीच चुनावी गठबंधन के तहत सपा के हिस्से 37 सीटें आयी हैं। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से बसपा 38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts