Categories: NationalPolitics

विंग कमांडर को रिहा करके पाकिस्तान अहसान नही कर रहा है, 71 में हमने नब्बे हज़ार छोड़े थे – कर्नल वी के सिंह

आदिल अहमद

नई दिल्ली: एक तरफ देश पाकिस्तान से लौटे विंग कमांडर अभिनन्दन के वापसी की खुशिया माना रहा है वही दूसरी तरफ आतंकी मुठभेड़ में हमारे चार जवानों की शहादत का गम भी है। इसी दौरान आज शुक्रवार को पूर्व सेना प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह ने कहा कि विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को रिहा करके पाकिस्तान कोई एहसान नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि 1971 के युद्ध में भारत ने भी 90 हजार पाकिस्तानी युद्धबंदी सैनिकों को लौटाया था।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘विंग कमांडर अभिनंदन को वापस लौटाकर पाकिस्तान ने कोई एहसान नहीं किया है। जेनेवा संधि के तहत युद्ध के दौरान बंदी किसी भी जवान को उसके देश को सौंपना होता है। हमें 1971 को नहीं भूलना चाहिए, जहां हमने 90 हजार युद्धबंदियों को पाकिस्तान को वापस लौटाया था।’ इससे पहले उन्होंने एक ट्वीट किया था, विंग कमांडर अभिनंदन को लौटना एक स्वागत योग्य कदम है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts