आरिफ अंसारी
नई दिल्ली: दिल्ली में लोकसभा की सभी 7 सीट पर कांग्रेस अकेले बल पर चुनाव लड़ेगी। राहुल गांधी की इस घोषणा के बाद अब आप के लिये कांग्रेस से गठबंधन का सभी दरवाज़ा बंद हो गया है। दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन नहीं होगा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।
बताते चले कि पिछले हफ्ते यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ बैठक के बाद दिल्ली कांग्रेस प्रमुख शीला दीक्षित ने कहा था कि कांग्रेस का दिल्ली में अभी तक कोई गठबंधन नहीं है। आप नेताओं द्वारा पुनर्विचार के लिए राहुल गांधी से आग्रह करने के बाद यह टिप्पणी आई है।
कुछ दिन पहले राहुल गांधी के साथ बैठक के बाद शीला दीक्षित ने अरविंद केजरीवाल की पार्टी के साथ गठबंधन से इनकार कर दिया था। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस के 15 साल के शासन को समाप्त किया था। बता दें कि आम आदमी पार्टी के साथ गठजोड़ के लिए विपक्षी दलों का कांग्रेस पर दबाव है। आम आदमी पार्टी भी गठबंधन के लिए उत्सुक रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…