Categories: National

सैन्य कार्यवाही का हम राजनीतिकरण नही करते, कांग्रेस शासन में 15 बार हुई सर्जिकल स्ट्राइक, नही किया कही ज़िक्र – अशोक गहलोत

अंजनी राय

नई दिल्ली. मोदी सरकार पर सैन्य कार्रवाइयों का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को दावा किया कि कांग्रेस की सरकारों के दौरान 15 बार सर्जिकल स्ट्राइक हुई लेकिन उन्होंने कभी इसकी चर्चा तक नहीं की। इसके साथ ही दावा किया कि कांग्रेस राज्य में आगामी लोकसभा चुनाव जीत रही है और पार्टी मिशन 25 को ही लेकर चलेगी।

गहलोत ने संवाददाताओं से कहा, ‘देशवासी भोले-भाले हैं समझते हैं मोदीजी ने सर्जिकल स्ट्राइक कर दी। सर्जिकल स्ट्राइक पहले भी 15 बार हुई है। कांग्रेस के शासनकाल में 15 बार सर्जिकल स्ट्राइक हुई, पर कभी नहीं कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक हुई है। ये कायदा होता भी नहीं है…पर आप (प्रधानमंत्री मोदी) बड़ी बहादुरी दिखा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर नया देश बांग्लादेश बना दिया और अपनी जान दे दी लेकिन खालिस्तान नहीं बनने दिया, लेकिन मोदी तो गांधी परिवार की बुराई करने के अलावा इसकी कभी बात तक नहीं करते। जिस रूप में आज देश में दो चेहरे राज कर रहे हैं… मोदी और अमित शाह। यह देश का दुर्भाग्य है। आज लोकतंत्र खतरे में है, संविधान भी खतरे में है, देश खतरे में है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts