Categories: National

भाजपा की मांग – दिल्ली की मस्जिदों पर विशेष पर्यवेक्षकों को नियुक्त करे चुनाव आयोग

इमरान अख्तर

नई दिल्ली। भाजपा की दिल्ली इकाई ने मुख्य चुनाव अधिकारी से मस्जिदों पर विशेष पर्यवेक्षकों को नियुक्त करने का आग्रह किया है। लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को ‘धार्मिक आधारों’ पर प्रभावित किए जाने के प्रयास से बचाने के लिए पार्टी ने यह अनुरोध किया है।

एक पत्र में प्रदेश भाजपा के कानून विभाग के संयोजक नीरज ने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर धार्मिक आधारों पर मतदाताओं के ध्रुवीकरण का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त से मस्जिदों पर विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त करने का आग्रह किया है और आरोप लगाया है कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के सदस्यों द्वारा धार्मिक आधारों पर मतदाताओं के ध्रुवीकरण के निरंतर प्रयासों के चलते हम आपको यह शिकायत लिखने पर विवश हुए हैं।

 

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts