निलोफर बानो
नई दिल्ली: मनोहर पर्रिकर का राजकीय सम्मान के साथ सोमवार शाम 5 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले सुबह 9:30 बजे से 10:30 बजे तक पणजी के बीजेपी ऑफिस में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद सुबह 10:30 बजे मनोहर पर्रिकर के पार्थिव शरीर को पंजीम के कला अकेडमी ले जाया जाएगा, जहां पर शाम 4:00 बजे तक आम लोग अपने नेता को श्रद्धांजलि दे सकेंगे। शाम 4 बजे कला अकेडमी से मीरामार तक मनोहर पर्रिकर की अंतिम यात्रा निकलेगी और 5 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का लंबी बीमारी के बाद 63 साल की उम्र में निधन हो गया है। मनोहर पर्रिकर अग्नाशय कैंसर से पीड़ित थे। मनोहर परिकर के निधन पर सोमवार (18 मार्च) को एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी, केंद्र शासित प्रदेशों और राज्य की राजधानियों में राष्ट्रध्वज आधा झुका रहेगा। सोमवार को सुबह 10 बजे केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी। उधर, मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद गोवा में 18 से 24 मार्च तक 7 दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया। इस दौरान पूरे गोवा में राष्ट्रीयध्वज आधा झुका रहेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…