निसार शाहीन शाह
श्रीनगर: पाकिस्तान के लिए अभी कल ही अमेरिका ने सख्त लहजे में तम्बी किया था। मगर पाकिस्तान की नापाक हरकते आज भी बदस्तूर जारी रही। पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा से लगी अग्रिम चौकियों पर भारी गोलीबारी और मोर्टार दागकर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार सुबह सुंदरबनी सेक्टर के केरी इलाके में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गया। पाकिस्तानी सेना ने जनवरी से नियंत्रण रेखा पर 100 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।
वहीं दूसरी ओर कश्मीर बारामूला जिले के सोपेर में गुरुवार को आतंकवादियों द्वारा किए गए ग्रेनेड हमले में एक अधिकारी सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गये। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उत्तरी कश्मीर जिले में सोपोर के मुख्य चौक पर आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर एक ग्रेनेड फेंका। उन्होंने बताया कि विस्फोट में डांगीवाचा थाना के प्रभारी सहित दो पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी की है और तलाशी अभियान शुरू किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…