Categories: AllahabadUP

श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए आगे भी खुला रहेगा अक्षयवट

तारिक खान

प्रयागराज। पवित्र अक्षयवट के दर्शन श्रद्धालुओं को पूर्व की भांति उपलब्ध रहने के सम्बन्ध में हर प्रकार की असमंजकता को समाप्त करते हुए यह सुनिश्चित कर लिया गया है कि आगामी दिवसों में भी अक्षयवट का दर्शन पूर्व की भांति श्रद्धालुओं के लिए सुलभ रहेंगे।

मेलाधिकारी विजय किरन आनन्द ने अवगत कराया कि इस सम्बन्ध में उच्चस्तरीय निर्णय ले लिया गया है तथा सेना के साथ प्रशासन की बैठक में यह सुनिश्चित कर लिया गया है कि आगे भी अक्षयवट के दर्शन कुम्भ के दौरान की गयी व्यवस्थाओं की भांति आम श्रद्धालुओं के लिए सुलभ रखा जायेगा।

pnn24.in

Recent Posts