अनुपम राज
वाराणसी: कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी 20 फरवरी को वाराणसी के दौरे पर जाएंगी। कांग्रेस की ओर से पूर्वी यूपी का प्रभारी बनने के बाद पहली बार गंगा के रास्ते बनारस आ रही प्रियंका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में विकास की हकीकत जानने को गलियों और बुनकर बस्तियों में घूमेंगी। इस दौरान वह कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी तैयारियों पर मंथन के अलावा शहर के प्रबुद्धजनों के साथ संवाद करेंगी। प्रियंका की यह यात्रा इस मायने में भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है कि वह गंगा प्रदूषण के मुद्दे पर प्रधानमंत्री को उनके गढ़ में सीधे तौर पर घेरेंगी।
पूर्वांचल दौरे के तय कार्यक्रम के मुताबिक प्रियंका गांधी प्रयागराज से 18 मार्च को मोटर बोट पर सवार होकर वाराणसी के लिए रवाना होंगी। गंगा के रास्ते तीन दिनी सफर में जगह-जगह उनका भव्य सवागत होगा तो वह नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी की मोटर बोट का काशी में ठहराव उसी राजेंद्र प्रसाद घाट होगा, जहां पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने गंगा एक्शन प्लान का श्रीगणेश किया था। गंगा पूजन कर प्रियंका गांधी काशी विश्वनाथ मंदिर और काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव दरबार जाकर दर्शन-पूजन करेंगी। इसके बाद वह किस-किस इलाके में जाएंगी, यह उनके आने के बाद तय होगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…