उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने कहा कि भाजपा ने धोखा देकर प्रदेश व केन्द्र में सरकार बना डाली। नौकरी के नाम युवाओं को वादे के मात्र आधा प्रतिशत ही नौकरी दे पाये हैं। किसानों का कर्जा माफ नही किया। ब्यापारियों को जीएसटी के नाम पर परेशान किया जा रहा है। भाजपा को सपा, बसपा व लोकदल के गठबन्धन से घबड़ा गयी है। क्षेत्रीय दलों से पूरे देश में हमारा गठबन्ध हुआ है। इस चुनाव में हमारे गठबन्धन को 80 प्रतिशत सीटे मिलेगी और देश की प्रधानमंत्री सुश्री मायावती ही बनेगी ऐसा दावा किया।
प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा मंगलवार को यहां नगर के पूर्व विधायक केदारनाथ वर्मा के आवास पर पत्रकारों से रुबरु होकर बोल रहे थे। उन्होने मायावती व अखिलेश यादव की प्रदेश में बनी सरकार की उपलब्धियों की बखान की। भाजपा को चुनाव आने पर गंगा मईया, व राम मंदिर की याद आ रही है। किसी खातेदार के खाते में 15 लाख रुपये नही पहुंचे। काला धन विदेशों से नही आ पाया। किसानों के खाते में दो-दो हजार भेज कर पुनः वापस लिये जाने लगें हैं। उप्र में 78 सीटों पर गठबन्धन के जीतने का दावा किया। इस बात का स्पष्ट उत्तर न दे सके कि मायावती देश की प्रधानमंत्री बनेगी। पूरे देश में क्षेत्रीय पार्टियों से गठबन्ध हुआ है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…