आरिफ अंसारी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उस बयान जिसमे उन्होंने राफेल विमान आने में हुई देर के कारण हेतु कांग्रेस को ज़िम्मेदार ठहराया था के जवाब में आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमलावर हुई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राफेल विमान से जुड़े एक बयान को लेकर शनिवार को उन पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि मोदी की वजह से इस लड़ाकू विमान की आपूर्ति में विलंब हुआ और ऐसे में विंग कमांडर अभिनंदन जैसे बहादुर पायलट को पुराने विमान उड़ाकर अपना जीवन जोखिम में डालना पड़ रहा है।
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा ” प्रिय प्रधानमंत्री, क्या आपको कोई शर्म नहीं है? अपने 30 हजार करोड़ रुपये चोरी करके अनिल अंबानी को दिये। राफेल विमानों के आने में देरी के लिए सिर्फ आप जिम्मेदार हैं।” उन्होंने आरोप लगाया, ”आपकी वजह से विंग कमांडर अभिनंदन जैसे बहादुर पायलट को पुराने विमान उड़ाकर अपना जीवन जोखिम में डालना पड़ रहा है।”
गौरतलब है कि पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविर पर हवाई हमले के संबंध में प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत के खिलाफ उंगली उठाने की किसी में हिम्मत नहीं है और नई नीतियों और नई परंपराओं को लाया जा रहा है। उन्होंने एक चैनल के कार्यक्रम में कहा कि आज पूरा देश एक स्वर में कह रहा है कि अगर राफेल होता तो परिणाम कुछ और होते। उधर, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्त रणदीप सुरजेवाला ने एक बयान जारी कर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि मोदी ने जवानों की शहादत का राजनीतिकरण का किया है। विकास दर में गिरावट को लेकर भी सुरजेवाला ने हमला बोला और दावा किया कि मोदी सरकार में अर्थव्यवस्था चरमरा गई है और सिर्फ कुछ उद्योगपतियों के ‘अच्छे दिन’ आए हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…