गौरव जैन
रामपुर.आज दिनांक 12 मार्च 2019 को भारतीय किसान यूनियन असली के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय के सामने एकत्रित हुए और जिले में 3 साल से ज्यादा समय से तैनात अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया
उन्होंने आगे कहा यह लोग हर बार की तरह इस बार भी चुनाव में किसी न किसी विशेष पार्टी को फायदा या नुकसान पहुंचा देंगे अगर चुनाव आयोग जनपद में निष्पक्ष चुनाव चाहता है तो जिला उद्योग केंद्र में शिवराज सिंह सागर जिला औषधि निरीक्षक कार्यालय में शैलेंद्र सक्सेना के साथ साथ जनपद के जिस विभाग में भी जो अधिकारी या कर्मचारी 3 साल से ज्यादा अभी से तैनात है उसका तबादला तुरंत कराएं अन्यथा निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकता जिला उपाध्यक्ष शैजी खान ने कहा बीएसएनल ऑफिस के पास एक फर्जी बाल कल्याण समिति में संचालक सारिका गोयल लोगों से अवैध उगाही कर रही है यह महिला गरीब बस्तियों में जाकर छात्रवृत्ति के नाम पर बच्चों से 500 से 600 रुपए वसूल रही है उन्होंने चेतावनी दी अगर इस महिला पर अंकुश लगाकर लोगों के पैसे वापस नहीं कराए गए तो भारतीय किसान यूनियन असली चुप नहीं बैठेगी पूरे जनपद में इस समिति के पुतले फुके जाएंगे
उसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल जिला अधिकारी रामपुर से मिला और चुनाव आयोग को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी रामपुर को सौंपा प्रदर्शन करने वालों में शाह जमान खान जुबेद खान इरशाद अली पाशा नूर आलम विनोद कुमार मुशाहिद हुसैन अजय कुमार मखदूम अली तारीख हसन शाकिर खान शफी अहमद मोबीन वसीम यामीन फहीम अहमद सैयद तलत मियां एडवोकेट देवेंद्र कुमार संजीव कुमार प्रकाश आदि मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…