हरमेश भाटिया
रामपुर. रामपुर के विकास भवन स्थित वित्त एवं विकास अनुसूचित जाति विभाग में कार्यरत बाबू को मुरादाबाद की एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। बाबू ने ऋण आवेदन कर्ता से दूसरी किस्त पास कराने के नाम पर 5000 की रिश्वत मांगी थी जिसके बाद आवेदन कर्ता ने एंटी करप्शन विभाग में इसकी शिकायत की टीम जांच उपरांत आरोपी लिपिक को उसके ऑफिस से रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोपी बाबू पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
रंगे हाथ रिश्वत लेते लिपिक की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते हुए अब्दुल रज्जाक प्रभारी निरीक्षक एंटी करप्शन ने बताया शाहबाद कस्बे के राकेश बाबू ने वित्त एवं विकास अनुसूचित जाति विभाग से नगरीय विकास में नगरी विकास में दुकान के लिए ब्याज रहित ऋण स्वीकृत कराया था जिस ऋण की पहली किश्त 2014 में मिल गयी थी दूसरी किश्त पाने के लिए उन्होंने नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव आशु लिपिक /सहायक प्रवन्धक से संपर्क किया जिसके लिए लिपिक नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने अगली केस्ट रिलीज करने के लिए 5000 की रिश्वत मांगी। इसके लिए शिकायतकर्ता ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन में अपनी दरखास्त दी जिस पर विभाग द्वारा सत्यापन कराया गया और सत्यापन के बाद। आज लिपिक नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। आरोपी बाबू नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…