गौरव जैन
रामपुर. दिनांक 19-03-2019 को अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ ने अम्बेडकर पार्क में फूलों से होली खेलकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया , हमारे पर्व और त्योहार हमे आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं।सूफी संतों और महात्माओं ने रंगों को इस पवित्र त्योहार को बहुत अहमियत दी है।कवियों और शायरों ने भी अपनी कविताओं और गज़लों के माध्यम से समाज को एक सूत्र में पिरोने में अहम योगदान दिया है।यह विचार मुस्लिम महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष फरहत अली ने व्यक्त किये।
मुनीश चंद्र शर्मा ने कहा कि होली का त्योहार आपसी भेदभाव को भूलकर प्रेम के रंग में रंगने का संदेश देता है।इस दिन जाति धर्म और आपसी वैमनस्य को भुलाकर सब एक दूसरे के गले मिलते हैं और सबकी सुख समृद्धि की कामना करते हैं।अपना पराया भूलकर परिवार भाव से सब मिल जुलकर रहें और सबके सुख दुख में भागीदार बनें।
इस अवसर पर मारिया फरहत,भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी मुनीश चंद्र शर्मा,पतञ्जलि योग समिति के डॉ पी एन मेहरा,अभय गुप्ता,ऋषभ रस्तोगी,कपिल गुप्ता,जावेद खान,शाहिद खान,डॉ अजीम नकवी,विवेक रुहेला शमशाद हुसैन,सुबोध कुमार,पुनीत दिवाकर,चंद्रमौलि शर्मा,कु नूर सवा,रुबीना,मजहबी,पूनम प्रज्ञा शशि कुमारी,आदि मौजूद रहे
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…