Categories: Crime

महज 04 घण्टे में पकडे गए उस्मान पाशा को फोन से धमकी देने वाले

गौरव जैन

रामपुर. आज दिनांक 24-03-2019 को उस्मान पाशा पुत्र सुबहान अली निवासी ग्राम लालूनगला थाना शहजादनगर, रामपुर को कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फोन पर धमकी दी गयी थी। शिवहरी मीना, पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा उक्त घटना की जानकारी लेते हुए, प्रभारी निरीक्षक थाना शहजादनगर को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे। सर्विलांस/स्वाट व थाना शहजादनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए महज 04 घण्टे में उस्मान पाशा उपरोक्त को धमकी देने वाले दोनों लड़को को पकडकर थाना शहजादनगर, रामपुर पर ले आये।

उक्त पकडे गये दोनों लडकों की सूचना प्राप्त होते ही उस्मान पाशा थाना शहजादनगर, रामपुर भी थाने पर आ गये तथा दोनों लडको ने उस्मान पाशा से माॅफी माॅगी। इस पर उस्मान पाशा द्वारा थाना शहजादनगर, रामपुर पर दिये गये प्रार्थना पत्र पर कोई कार्यवाही न करने के लिए लिखित रूप में दिया गया। धमकी देने वाले लडको का नाम व पता सोनू पुत्र मित्रसेन निवासी ग्राम बकैनिया थाना पटवाई, रामपुर ,बब्लू पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम बकैनिया थाना पटवाई, रामपुर।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts