गौरव जैन
स्वार – रामपुर-स्वार मार्ग पर देर शाम तेज़ रफ़्तार पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिसमे युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी भेजा गया है।
कोतवाली अंतर्गत समोदिया निवासी अफसर ठेकेदार का बेटा नाज़िम यहां स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। वह आज देर शाम लगभग आठ बजे पशुओं के लिए भूसा लेकर घर जा रहा था। उसके साथ दोस्त यामीन पुत्र नन्हें भी था। दोनों एक ही बाइक पर सवार थे। बताते हैं कि वह जैसे ही ईंट भट्ठे से सामने पहुंचे सामने से आ रही तेज़ रफ़्तार पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार बीच मार्ग पर गिर गए।
हादसे के कुछ देर बाद ही वहां लोग आ गए लेकिन नाज़िम दम तोड़ चुका था जबकि यामीन घायल अवस्था मे पड़ा था। सूचना मिलने पर परिजन आ गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी आ गई। उसने शव कब्जे में ले लिया जबकि घायल को अस्पताल भिजवा दिया गया। इस बीच युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सभी का रोते-रोते बुरा हाल है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…