आफताब फारुकी
लखनऊ. समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में जीत का परचम लहराने के लिए अपने स्टार प्रचारकों की टीम का भी ऐलान कर दिया है। समाजवादी पार्टी ने अपने स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में अखिलेश यादव, राम गोपाल यादव, आजम खान, डिंपल यादव और जया बच्चन समेत कई नाम हैं। हैरान करने वाली बात है कि इस लिस्ट में मुलायम सिंह यादव का नाम नहीं है। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में 40 नेताओं के नाम हैं। इसके साथ ही रामपुर से आज़म खान और आजमगढ़ से अखिलेश यादव चुनाव मैदान में सपा की तरफ से ताल ठोकेगे।
दरअसल, अखिलेश यादव ने कन्नौज सीट से 2009 का आम चुनाव जीता था। 2012 में मुख्यमंत्री बनने के बाद कन्नौज की सीट खाली हो गई थी। अब यहां से उनकी पत्नी डिंपल यादव यहां से चुनाव लड़ेंगी जो अभी वर्तमान सांसद हैं। अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव आज़मगढ़ के मौजूदा सांसद हैं, जिनके पास एक बड़ा मुस्लिम-यादव वोट बैंक है। समाजवादी पार्टी के संरक्षक को मैनपुरी में स्थानांतरित कर दिया गया है, जो समाजवादी पार्टी का गढ़ भी है।
इससे पहले समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की कई लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें उनके उन नेताओं के नाम हैं जिन्हें जहां से चुनाव लड़ने हैं। बात 2014 के लोकसभा चुनाव की करें तो भाजपा ने 71 सीटों पर जीत हासिल की थी और उसे 42.63 फीसदी मत हासिल हुए थे। भाजपा की सहयोगी अपना दल ने दो सीटें जीती थीं। सपा ने पांच सीटें जीती थीं और उसकी वोट हिस्सेदारी 22.35 प्रतिशत थी। बसपा एक भी सीट नहीं जीत पायी थी और उसका वोट प्रतिशत 19.77 था। कांग्रेस 2014 में दो सीटें जीत पायी थी और उसे 7.53 फीसदी मत मिले थे। कांग्रेस के खाते में अमेठी (राहुल गांधी) और रायबरेली (सोनिया गांधी) की सीटें गयी थीं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…