आफ़ताब फारुकी/ संजय ठाकुर
मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की राजनीतिक हलचल की खबरों ने सबको चौंका दिया है। सपना चौधरी ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस में शामिल नहीं हुई हूं। प्रियंका गांधी के साथ मेरी जो फोटो साझा की जा रही है वह काफी पुरानी है। मैं किसी पार्टी के लिए कोई चुनाव प्रचार नहीं करने जा रही। इन खबरों के बीच यूपी कांग्रेस के सचिव नरेंद्र राठी ने कहा कि सपना चौधरी और उनकी बहन खुद से कांग्रेस की सदस्यता लेने के लिए उनके पास आई थीं। उन्होंने फॉर्म भरा था। हमारे पास वो दोनों फॉर्म भी मौजूद हैं। इसके सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने से जुड़ा सदस्यता फॉर्म भी सोशल साइट्स पर साझा किया जा रहा है। जिसपर सपना चौधरी की फोटो लगी है, फॉर्म भरने की तारीख 23 मार्च 2019 है और इस सदस्यता फॉर्म में सपना चौधरी के हस्ताक्षर भी हैं।
इसके बाद बलिया के भाजपा विधायक ने सपना चौधरी को लेकर एक अपमानजनक बयान भी जारी किया था। मगर अब खबर है कि सपना चौधरी बीजेपी के संपर्क में हैं। रविवार को ही सपना चौधरी ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों का खंडन दिया था। वही वायरल होती तस्वीरो में दावा किया जा रहा है कि उसी रात सपना चौधरी दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी से मिली हैं। मनोज तिवारी के साथ सपना चौधरी की मुलाकात के बाद ऐसे कायास लगाए जाने लगे हैं कि सपना चौधरी बीजेपी का दामन थाम सकती हैं। हालांकि, इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। मगर मनोज तिवारी के साथ सपना चौधरी की मुलाकात के सियासी मायने काफी हैं।
अब सवाल बड़ा ये उठता है कि सपना चौधरी अगर भाजपा का दामन थाम लेंगी तो बलिया के विधायक का फिर सपना चौधरी के लिए क्या बयान होगा। क्या वह अपने बयान पर कायम रहेगे अथवा फिर सपना चौधरी के लिये कोई सम्मानजनक शब्दों का बयान देंगे। जो भी हो मगर सपना चौधरी के सियासी हंगामे की पिक्चर शायद अभी बाकी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…