आफताब फारुकी
पटना, शत्रुध्न सिन्हा ने आज एक बार फिर भाजपा पर तगड़ा हमला बोला है। उन्होंने ट्वीटर पर एक पोस्ट के माध्यम से रविशंकर प्रसाद पर हमला करते हुवे कहा है कि स्वाभिमान और अहंकार में हमेशा स्वाभिमान की जीत हुई है।
बताते चले कि पटना साहिब से शत्रुध्न सिन्हा के बगावती तेवरों को देखते हुवे उनका टिकट काट भाजपा ने वह से रविशंकर प्रसाद को टिकट दिया है। वही शत्रुध्न सिन्हा किसी अन्य दल के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे है। बताते चले कि पटना साहिब की सीट को शत्रुध्न सिन्हा और भाजपा दोनों ने ही प्रतिष्ठा का विषय बना लिया है। टिकट का एलान होने के बाद शत्रुध्न सिन्हा ने कहा था कि वह सीट नही छोड़ेगे।
शत्रुध्न सिन्हा ने ट्वीट करते हुवे आज लिखा है “रविशंकर बाबू! आपने हमेशा राज्यसभा में रहकर मंत्री पद की मलाई खाई है, पहली बार पटना साहिब में आप एक बाग़ी के सामने हैं। ये लड़ाई एक तानाशाह के खिलाफ अहंकार और स्वाभिमान के बीच है और इतिहास गवाह है कि अहंकार और स्वाभिमान में हमेशा स्वाभिमान की विजय हुई है.. ख़ामोश”
शत्रुध्न के इस बयान का कई सियासी मायने निकाला जा रहा है। वैसे सूत्रों की माने तो शत्रुध्न सिन्हा कांग्रेस के टिकट पर पटना साहिब से दावेदारी दाखिल कर सकते है। अगर ऐसा होता है तो राजनितिक आकडे बिगड़ सकते है और पटना साहिब से एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…