अनुपम राज
वाराणसी. आज वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत पहाड़िया चौकी स्थित उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब गाजीपुर से आ रही डिपो बस में अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ समय बाद फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया परंतु बस में आग इतनी भयंकर लगी थी कि घंटों मशक्कत करने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया।सबसे अच्छी बात यह रही कि उस दौरान बस में बैठें यात्रियों को बस से सुरक्षित उतार दिया गया था।
बस के संविदा ड्राइवर विश्वामित तिवारी गाजीपुर निवासी ने बताया कि बस में जो सेल्फ टाइपिनीयन होता है, वह जाम हो जाने के कारण बस में अचानक से आग लग गई। साथ ही ड्राइवर ने यह भी बताया कि बस सबसे पहले आशापुर चौराहे समीप बिगड़ जाने के कारण आगे नहीं बढ़ रही थी जिसकी सूचना उसने गाजीपुर डिपो के फोरमैन को दिया था। फोरमैन ने ड्राईवर से बस को धक्का देकर कैंट डिपो तक पहुंचाने का आदेश दिया। उसके बाद ड्राइवर ने बस मे बैठे यात्रियों से धक्का दिलवाकर किसी तरह बस को चालू कर पहाड़िया तक पहुंचा ही था कि अचानक बस के सेल्फ से धुआं निकलता दिखाई दिया।जब ड्राइवर ने नीचे उतर कर देखा तो बस के सेल्फ में आग लगी हुई थी। बस ड्राइवर के अनुसार बस में 20 से 25 यात्री बैठे हुए थे जिनको सुरक्षित तरीके से बस से उतार दिया गया।और यात्रियों को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…