तारिक आज़मी
वाराणसी. शायद प्रियंका गांधी की इस यात्रा को मिलने वाली सफलता का अंदाज़ा विपक्ष को नही रहा होगा। अब विपक्ष भी इस चिंता में डूबता दिखाई दे रहा है। वाराणसी में जलमार्ग द्वारा पहुची प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को मिली सफलता से जहा कांग्रेसी उत्त्साह में है वही विपक्ष के पेशानी पर बल आने शुरू हो गए है। प्रियंका के इस कार्यक्रम की सफलता के बाद विपक्षी पार्टियों द्वार किये गए व्यवहार चाय पान के दुकानों पर उपहास का कारण बन गए।
भाजपा के कुछ चुनिन्दा कार्यकर्ता ही भले इस कार्यक्रम में शामिल हुवे मगर यह चाय पान के नुक्कड़ पर चर्चा कर केंद्र बन गया। कोई इसको भाजपा कार्यकर्ताओ की बौखलाहट कह रहा था तो कोई राजनितिक स्टंट और मीडिया फुटेज खाने का तरीका बता रहा था। कांग्रेस नेता साजिद अंसारी से जब इस मुद्दे पर बात किया गया तो उन्होंने इसका उपहास उड़ाते हुवे कहा की कुछ नही ये सिर्फ छपास रोग और बौखलाहट का नतीजा है। राफेल जैसे मुद्दे पर जवाब न दे सकने वाली पार्टी आज भ्रष्टाचार के ऊपर बात करे तो ये सिर्फ मजाक ही होगा। वही पार्षद रमजान अली ने कहा कि भाजपा अपना खोता जनाधार देख नही पा रही है इसके वजह से इस तरीके की हरकत कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…