तबज़ील अहमद
जनपद कौशाम्बी
पाचवें चरण के मतदान की सभाएं जोरो पर है छोटे जनपद में भी बड़े नेताओं की सभाएं सजने लगी।
कौशाम्बी में मतदान 6 मई को है ,जिसके लिए सभी पार्टियों के राष्ट्रीय नेताओं की आने की तारीखें भी तय हो चुकी हैं।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद आज अपने गृह जनपद कौशाम्बी में लगातार सभाएं कर रहे हैं।
सैनी के कृषि मैदान में भाजपा सांसद के उम्मीदवार की ओर से हुई महासभा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने भाजपा को छोड़कर सभी पार्टियों के नेताओं को भ्रष्टाचारी बताया।
डिप्टी सीएम ने कहा कि राहुल अखिलेश और माया अपने घोटालों को छुपाने के लिए गठबन्धन कर के मोदी को रोकना चाहते हैं।
क्यों कि मोदी जी ने अभी घोटालों पर रोक लगा दिया और इस बार सभी घोटाला बाज़ों को जेल भेजेंगे साथ ही रिकवरी भी की जायेगी।
प्रदेश में अखिलेश सरकार के समय सभी प्रकार के घोटाले हुए हैं।
कांग्रेस ने लगातार देश को लूटा है।
माया ने चीनी मील के साथ और भी बडे बडे घोटाले किये हैं।
उसी डर के कारण सभी दल एक होकर मैदान में भाजपा को रोकने की कोशिश कर रहे हैं।
डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि अगर मोदी सरकार यह ऐलान कर दे कि किसी प्रकार की जाँच नहीं करवाई जाएगी तो सभी नेता मोदी के नाम का मोदी चालीसा पढ़ते हुए नज़र आएंगे।
, केशव प्रसाद मौर्या, डिप्टी सीएम उप्र सरकार।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…