सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। थाना कोतवाली क्षेत्र की गढ़ी कटैया में शराब के ठेके के पास से पुलिस ने एनसीआर में बाईक चोरी करने वाले शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, इनके कब्जे से पुलिस ने दो चोरी बाईक बरामद कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चैकिंग के दौरान पुलिस चौकी खन्ना नगर क्षेत्र के गढ़ी कटैया गांव के पास सरकारी शराब के ठेके के पास पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि चार व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार होकर ग्राम गढ़ी कटैया से दिल्ली की ओर जाने वाले हैं। तभी उपनिरीक्षक गौरव कुमार सिंह मौके पर पहुंचे तथा चेकिंग करते हुए दो मोटरसाइकिल पर चार व्यक्तियों को आते हुए देखा, जैसे ही पुलिस टीम ने इनको रोकने का प्रयास किया चारों ने भागने का प्रयास किया। घेराबंदी कर पुलिस ने इनको पकड़ लिया। जब इनसे बाइकों के कागजात मांगे गए तो यह नहीं दिखा पाए। चारों से कड़ी पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने अपने नाम पंकज सक्सेना पुत्र शंकरलाल सक्सैना निवासी लालबाग बी ब्लॉक, थाना लोनी बॉर्डर, यश पुत्र धर्मवीर इंद्रापुरी, लोनी बॉर्डर ,विनय पुत्र सूरजमल निवासी गांव मिल्क विकास नगर सालेह नगर, लोनी, फिरोज पुत्र शाकिर बुध नगर, डाबर तालाब, लोनी बताया। इनके कब्जे से मिली चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…