सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। आवास विकास परिषद की घोर लापरवाही का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। विभाग द्वारा मंडोला गांव में डाली गई सीवर लाइन में लापरवाही व घटिया सामग्री को लेकर ग्रामीण समय समय पर अधिकारियों से शिकायत करते आ रहे हैं, लेकिन सीवर डालने में बरती जा रही अनियमित्ताओ की तरफ किसी भी अधिकारी ने ध्यान नही दिया।
बीते वर्ष में मंडोला गांव में कई जगह सीवर के आसपास के रास्ते की जमीन धंस गई थी। कई मकानों में दरार भी आ गई थी, जिसकी शिकायत आला अधिकारियो से की गई थी। लेकिन भ्रष्ट अधिकारियों व ठेकेदार की मिलीभगत के चलते मामले को ठ़डे बस्ते में डाल दिया गया था। ग्रामीणों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। एक बार फिर अचानक कई जगह गांव के रास्ते जमीन में धंस गए। प्रशासन की लापरवाही से गांव वालों की जानमाल से खिलवाड़ किया जा रहा है | मामले में ग्रामीणों में रोष बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत के कारण ठेकेदार मनमानी कर रहें है, जिनका खामियाज़ा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…