Categories: UP

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने पार्टी से दिया इस्तीफा

गौरव जैन

जनपद रामपुर में आज दिनाक 02-04-2019 को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के नगर उपाध्यक्ष अलीम मियां एवं नगर महासचिव शाकिर कुरेशी ने अपना इस्तीफा जिला अध्यक्ष नसीर शाह मियां को दिया। इस्तीफा देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि रामपुर लोकसभा प्रत्याशी संजय सक्सेना को जब से टिकट मिला है तब से वो न तो रामपुर में रहते है और न ही पार्टी की नीतियां जनता तक पहुँचा रहे है हमारे बार बार कहने के बाबजूद भी वो कोई जनसभा और न ही छेत्र में घूम रहे है जिससे पार्टी का संदेश लोगो के पास गलत जा रहा है ।

हमने इस पार्टी को बहुत मेहनत से रामपुर में आगे बढ़ाया है । प्रत्याशी संजय सक्सेना ने हमारी आवाज़ दबाने के लिए हमे 500 रुपये देने का प्रलोभन दिया जिससे हमारे ह्रदय को बहुत आघात पहुँचा है इसलिए हम प्रसपा पार्टी की सदस्यता से अपना इस्तीफा देते है तथा जिलाध्यक्ष नासिर शाह मियां से हमारे इस्तीफे को स्वीकार करने की अपील करते है ।

aftab farooqui

Recent Posts