अंजनी राय
बलियाः लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर जोनल व सेक्टर मजिस्टेटों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी भवानी सिंह खंगारौत की देखरेख में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में दो पालियों में सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की ट्रेनिंग हुई। मास्टर ट्रेनर ने उनको बकायदा कार्य व दायित्व का बोध कराया। वहीं जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारी को ध्यान से सुनें और अपने दायित्व के प्रति हमेशा सजग रहें।
उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र से बकायदा परिचित हो लें। आप सभी को अपने रूट की पूरी जानकारी होनी चाहिए। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों से हमेशा अपडेट रहें। एक बार फिर जोर देकर दोहराया कि बूथ पर मुलभूत सुविधाएं सभी होनी चाहिए। अभी भी कहीं कोई कमी रह गयी हो तो अपने एआरओ को फीडबैक जरूर दें।
सीडीओ बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि 16 अप्रैल से शुरू हो रहे मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण में सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को भी चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देनी है, लिहाजा पूरी जानकारी से अवगत रहें। उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारी की पुस्तिका को पूरी तरह पढ़ लें। प्रशिक्षण के दौरान ईवीएम व वीवीपैट की जानकारी से जुड़ी फिल्म भी प्रोेजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया।
इस बार सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा मतदान
– जिलाधिकारी ने कहा कि जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान की पूर्व संध्या पर अपने जोनल व सेक्टर मुख्यालय पर ही रात्रि विश्राम करेंगे। फिर सुबह समय से माॅक पोल कराने के बाद हर बूथ पर 7 बजे से शाम 6 बजे तक सकुशल चुनाव सुनिश्चित कराएंगे। उन्होंने बताया कि हर सेक्टर मजिस्ट्रेट को एक ईवीएम व वीवीपैट अतिरिक्त दिया जाएगा, ताकि कोई मशीन खराब हो तो उसकी जगह तत्काल लगाई जा सके। चुनाव पूर्व भ्रमण के समय क्रिटिकल व बर्नेबल बूथों पर भी विशेष रूप से जाएंगे। साथ ही गांव में जाकर भी लोगों को निर्भीक होकर मतदान करने को प्रेरित करेंगे। बैठक में एडीएम रामआसरे, एसडीएम (बैरिया) विपीन जैन, एसडीएम (बांसडीह) अन्नपूर्णा गर्ग समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…