नुरुल हुदा खान
सिकंदरपुर बलिया 30 अप्रैल। सोमवार की देर रात नगरा मार्ग पर बनहरा चट्टी के समीप बैग के पट्टे में मोटर साइकिल का हैंडल फंस जाने से मोटरसाइकिल सवार युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना क्षेत्र के संदवापुर निवासी संजय गोंड़(38) पुत्र झगरू राजमिस्त्री का काम करता है। वह पिछले कई दिनों से क्षेत्र के गोसाईपुर में राजमिस्त्री का काम कर रहा था। सोमवार की देर शाम वह अपने बाइक द्वारा काम समाप्त करके घर जा रहा था कि बनहरा चट्टी के समीप किनारे से बैग लेकर घर जा रहे व्यक्ति के बैग के पट्टे में बाइक का हैंडल फंस गया। जिससे संजय वहीं गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर जुटे लोग अस्पताल ले जाने हेतु एंबुलेंस बुलाने का प्रयास कर रहे थे कि सामने से आ रहे एसआई समर बहादुर सिंह ने अपनी गाड़ी पर उसे लाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और वहां से परिजनों को सूचित किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टर ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…