बिल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम सोनाडीह मेंले में भारी भीड़ उमड़ने के कारण मेले में सक्रिय पुलिस परिजनों से भटके मासूम बच्चों को परिजनों से मिलाने में सहारा सावित हो रही है। कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला पुलिस के साथ उनकी पुलिस बराबर गश्त में लगी हुयी है। जिसमें अपराध के साथ-साथ लावारिश बच्चों पर कड़ी नजर रखे हुए है। इस प्रकार लगातार दो दिनों से लावारिश बच्चों को अस्थाई स्थापित पुलिस चैकी के माध्यम से उनके परिजनों से मिलाने के साथ ही उनकी फोटोग्राफी कराने के साथ-साथ उनके पता ठिकाना भी दर्ज किया जा रहा है। प्रतिदिन करीब एक दर्जन से ऊपर बच्चों को उनके परिजनों के हवाले किया जा रहा है।
मारपीट में एक महिला समेत पांच घायल, घायलों में चार रेफर
बिल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सिसैण्डकला में दो पक्षों के बीच सोमवार की रात करीब 8 बजे जमकर मारपीट हो गयी आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की एक बाईक भी क्षतिग्रस्त कर दी। जिसमें दोनों पक्ष से एक महिला सहित पांच चोटिल हो गये। पुलिस ने दोनों पक्षो की तरफ से मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही सभी चोटिलों का उपचार सीएचसी सीयर में कराया है। जिसमें एक को छोड़कर सभी जिला अस्पताल एक्सरे के लिए रेफर कर दिये गये।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…