प्रदीप दुबे विक्की
औराई के त्रिलोकपुर में आयोजित किया गया भाजपा अनुसूचित मोर्चा का लोकसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन
औराई। त्रिलोकपुर गांव में स्थित संत रविदास कुटिया के प्रांगण में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा का लोकसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जहां पर सपा बसपा गठबंधन को आड़े हाथों लिया गया। वहीं चुनाव में उतरने वाले भाजपा प्रत्याशी के लिए ताना बाना बुना गया।
इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे रामनरेश विधायक बछरावां पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित मोर्चा व चेयरमैन अनुसूचित जाति जनजाति तथा विमुक्त जाति संयुक्त समिति उत्तर प्रदेश सचिवालय लखनऊ रहे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में सपा व बसपा पूरी तरह समाप्त हो गई थी। अपने अस्तित्व को बचाने के लिए दोनों ही पार्टियों ने लोकसभा चुनाव के लिए बेमेल गठबंधन किया है। जो ज्यादा समय तक नहीं चलेगा। मुख्य अतिथि ने कहा कि गठबंधन के लोग उत्साह में जी रहे हैं। लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद उनकी नींद टूट जाएगी। क्योंकि प्रदेश से भाजपा 74 प्लस पर जीत हासिल कर रही है
इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्री हौसिला प्रसाद पाठक, औराई लोकप्रिय विधायक दीनानाथ भास्कर भदोही विधायक रविन्द्र त्रिपाठी, भदोही पालिकाध्यक अशोक कुमार जायसवाल, सचिन त्रिपाठी, मुरली गौतम, मदन लाल बिंद, राजेन्द्र दूबे, कन्हैया लाल मिश्र, संतोष तिवारी, रेनू पांडेय, अशोक पाठक, लालता सोनकर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…