गौरव जैन
रामपुर जनपद लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 के अन्तर्गत जनपद में नामित सामान्य प्रेक्षक रंजीत सिंह देओल ने तहसील स्वार स्थित संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बूथों पर सुनिश्चित की जाने वाली बेसिक सुविधाओं की स्थिति का सत्यापन किया।
बूथों पर समस्त व्यवस्थाएं बेहतर मिली तथा घोसीपुरा में बूथ निरीक्षण के दौरान सामान्य प्रेक्षक ने पाया कि बूथ से सम्बन्धित मतदाताओं में से एक महिला दिव्यांग चलने में पूरी तरह असमर्थ है, जिस पर प्रेक्षक ने उपजिलाधिकारी स्वार को निर्देश दिए कि वे इस बूथ पर व्हील चेयर अवश्य उपलब्ध कराएं ताकि दिव्यांग मतदाता को कोई असुविधा न होने पाए।
इसके बाद सामान्य प्रेक्षक ने तहसील स्वार परिसर में पहॅुचकर उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार से तहसील के अन्तर्गत बूथों पर तैयारियों के बारे में व्यापक पूछताछ की तथा निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित होना चाहिए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…