Categories: UP

स्वार नगर पालिका चेयरमैन शफ़ीक़ अंसारी 21 सभासदों सहित अपने हज़ारो समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए

गौरव जैन

रामपुर जनपद

संजय कपूर ने कहा हमें जिस तरह जनप्रतिनिधियों का समर्थन मिल रहा है कि उससे यह साबित हो गया है कि देश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और रामपुर में सभी लोग ज़ुल्म के खिलाफ एक मंच पर आ गए हैं।

नूरबानो ने कहा कि आज भी रामपुर के लोग ज़ुल्म को भूले नही हैं अब वक्त रामपुर और देश में बदलाव का है।

नवेद मियां ने कहा कि आज़म ने अपने बेटे को चुनाव जिताने के लिए चुनाव में मुद्दा बनाने के लिए बिना नया पुल बनवाए लालपुर के पुराने पुल को ध्वस्त कराया था और अपने नाबालिग बेटे को विधायक बनवाया था जिसका केस हमने हाईकोर्ट में दायर कर रखा है जल्द उस पर फैसला आऐगा और आपको ज़ुल्म ढाने वालों से छुटकारा मिलेगा।

इस मौके पर मुतिउर्रहमान, डाक्टर तनवीर, हाफ़िज़ अब्दुल सलाम, बलजीत बिट्टू, राम जी पांडे , निक्कू पंडित, धर्मेंद्र देव् गुप्ता, आदना खा, सचिन त्रवेदी, जुल्फेकार खा, कौशल गंगवार संचालन काशिफ खान ने किया।

aftab farooqui

Recent Posts