फ़ारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी पलिया व चंदनचौकी में हुई रोड दुर्घटनाओं में दो महिलाओं व एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। अचानक हुई परिवार के सदस्यों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के परिजनों में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दुर्घटनाओं में तीन गम्भीर घायलों को जिला अस्पताल के लिये रेफर भी किया गया है।कोतवाली क्षेत्र के गांव मकनपुर निवासी अनूप कुमार(25) पुत्र अमीरका प्रसाद अपने साथी छोटू(18) पुत्र हरिशंकर के साथ बाइक से पलिया आया हुआ था। बताया जाता है कि देर शाम को वह अपना काम निपटाकर वापस घर लौट रहा था कि तभी तिलकपुरवा के पास उसकी बाइक में किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
दुर्घटना के बाद गम्भीर हालत में अनूप व छोटू को सीएचसी लाया गया जहां डाक्टरों ने अनूप को मृत घोषित कर दिया वहीं छोटू को रेफर कर दिया गया। दूसरी दुर्घटना बल्लीपुर मोड़ के पास हुई जहां दो बाइकों में आमने सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बल्लीपुर निवासी रामानंद(26) व उसकी पत्नी अल्का(23) गम्भीर रुप ये घायल हो गई। गम्भीर हालत में महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया। बताया जाता है कि जिले से लखनऊ जाते समय महिला ने दम तोड़ दिया। तीसरी दुर्घटना चंदनचौकी में हुई जहां एक तेज रफ्तार बस ने साइकिल से जा रही शिक्षिका प्रमिला(26) पुत्री रामलाल की टक्कर मार दी। दुर्घटना में महिला की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाल विद्यासागर मौके पर आ पहुंचे और शव को कब्जे में लिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…