Categories: Lakhimpur (Khiri)

मतदाताओ को जागरूक करने के लिए तपती दोपहर में निकले शचीन्द दीक्षित

फ़ारुख हुसैन

मोहम्मदी खीरी-लोकतंत्र के महापर्व पर लोकसभा लखीमपुर खीरी के चुनाव में शत प्रतिशत मतदान हेतु अनुदेशक शचीन्द्र दीक्षित द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।कल शाम युवाओ की टीम ने लोगो को मतदान के लिए प्रेरित किया।उन्होंने आवाहन किया कि उन्तीस अप्रैल को खीरी लोकसभा के चुनाव में लोकतंत्र के प्रति अपनी सच्ची भागेदारी करते हुए मतदान अवश्य करें।चुनाव का महा त्यौहार आया है इसे हर्सोल्लास के साथ मनाइए।चुनाव में बुजुर्ग, महिलाओ तथा दिव्यांगों सहित सभी को वोट करना है।मतदान करना सभी का नैतिक अधिकार है

जिसे गवाना नही चाहिए।मतदान एक त्योहार की भांति है जिसमे सभी को खुलकर और बढ़चढ़कर प्रतिभाग करना है ताकि लोकतंत्र की गरिमा अक्षुण बनी रहे तथा लोकतंत्र की शुचिता और दृढ़ता बनी रहे।इस मौके अजीत सिंह,रामू भदौरिया, श्याम दीक्षित,प्रसून,सरफराज,गुफरान,अशोक कुमार सहित अनेक युवक व युवती मौजूद रहे।

aftab farooqui

Recent Posts