फ़ारुख हुसैन
पलिया कलां ( खीरी) नौकरी के बहाने नेपाल से भारत के रास्ते दिल्ली से ओमान जा रहे लड़कियों को एसएसबी बसई के द्वारा छुड़ाया गया ।भारत नेपाल सीमा थाना क्षेत्र संपूर्णानगर खीरी के बसही में एसएसबी ने नौकरी का झांसा देकर नेपाल से दिल्ली के रास्ते ओमान ले जा रहे एक नेपाली लड़की को एक नेपाली युवक एवं एक महिला के साथ पकड़ा। व्यक्तिगत पूंछताछ करने पर नेपाली युवक ने अपना नाम भीम बहादुर बोहरा पुत्र रामबहादुर बोहरा ग्राम- पोस्ट त्रिभुवन बस्ती, जिला कंचनपुर ,नेपाल बताया। युवती से पूंछतांछ करने पर उसने अपना नाम उर्मिला वाइवा व पुत्री सैला तमांग ग्राम- राजघाट पोस्ट राजघाट थाना खाल्टे जिला- सरलाही_ नेपाल बताया नौकरी के बहाने ले जाए जा रहे लड़की से पूछताछ करनेपर लड़की ने अपना नाम गुड्डी वाइवा पुत्री काली बहादुर वाइवा निवासी- राजघाट पोस्ट- राजघाट, थाना खाल्टे जिला- सरलाही, नेपाल बताया पर दोनों अभियुक्तों से अलग अलग पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब न मिलने पर एस एस बी ने नजदीकी एपीएफ नेपाल पुलिस, आईबीआरडी महिला विकास समिति को सूचित किया मौके पर नेपाल पुलिस एवं एसएसबी के द्वारा गहन तरीके से पूछताछ करने पर मानव तस्करी का मामला सामने आया ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…