फ़ारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी रविवार की सुबह वन महकमे में उस समय हड़कंप मच गया जब जंगल किनारे बसे पलिया तहसील के गांव सुमेर नगर में उन्हें तेंदुए के शव के पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही संपूर्णानगर रेंजर अपनी टीम के साथ मौके पर जा पहुंचे और तेंदुए की मौत की छानबीन की कार्रवाई शुरू कर दी। कुछ देर में सूचना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण व एसएसबी जवान भी जा पहुंचे। तेंदुए की मौत कैसे हुई अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है।
संपूर्णानगर रेंज के गांव सुमेर नगर क्षेत्र में जंगल किनारे स्थित एक खेत में सुबह ग्रामीणों को तेंदुए का शव दिखा। कुछ ही देर में तेंदुए का शव खेत में पड़े होने की सूचना आसपास क्षेत्र में फैल गई। सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण व एसएसबी जवान मौके पर जा पहुंचे। मामले की सूचना संपूर्णानगर रेंजर घनश्याम शुक्ला को दी गई। सूचना मिलते ही रेंजर घनश्याम शुक्ला वन टीम के साथ मौके पर जा पहुंचे और तेंदुआ की मौत कैसे व कब हुई जांच में जुट गए। लोगों के अनुसार तेंदुए के शव को देखकर यह प्रतीत होता है कि किसी अन्य जानवर से भिड़ंत में उसकी जान गई है। जानकारी लेने पर दुधवा टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर महावीर कौजलगि ने बताया कि उन्हें मामले की सूचना मिली है और वह मौके पर पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि तेंदुए की मौत कैसे हुई उसकी उम्र क्या है इसकी जानकारी वह मौके पर पहुंचकर ही बता सकेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…