फ़ारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी
बता दें कि 2008 परिसीमन के बाद वर्चस्व में आई धौरहरा लोकसभा सीट इस समय भारतीय जनता पार्टी के खाते में है. अब 2019 के चुनाव में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन होने के साथ ही यहां की लड़ाई दिलचस्प हो गई है.
लोकसभा चुनाव के चार चरण का मतदान पूरा हो चुका है. यूपी में अब पांचवें, छठे और सातवें चरण का मतदान शेष है. इसी कड़ी में मंगलवार को लखीमपुर खीरी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा-बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. धौरहरा लोकसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा सपा परिवारवाद पार्टी है और बसपा भाई-भतीजा और कांग्रेस भाई-बहन की पार्टी बनकर रह गई है. उन्होने कहा कि कांग्रेस गरीब के नारे तो देती थी लेकिन आतंकवादियों को बिरियानी खिलाते है. अब मोदी सरकार आतंकवादियों को बुलेट खिला रही है. योगी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में डॉ मनमोहन सिंह कहते थे देश के संसाधन पहला अधिकार मुसलमानों का है, लेकिन बीजेपी की सरकार में सब का अधिकार है. सीएम योगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार में सैनिकों का सर काट ले जाते थे.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…