Categories: National

बनारस से एक बार फिर मोदी के मुकाबिल होंगे अजय राय

तारिक आज़मी,

वाराणसी। कांग्रेस ने समस्त कयासों पर विराम लगाते हुवे वाराणसी से पूर्व विधायक अजय राय को मोदी के मुकाबिल खड़ा किया है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए वाराणसी और गोरखपुर लोकसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।

वाराणसी से अजय राय और गोरखपुर से मधुसूदन तिवारी को टिकट दिया गया है। वाराणसी में अजय राय का मुकाबला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगा। पहले चर्चा थी कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी को वाराणसी सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ उतारा जाएगा। लेकिन कांग्रेस ने सभी कयासों पर विराम लगाते हुए गुरुवार को अजय राय को इस सीट से टिकट दे दिया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts