हर्मेश भाटिया
लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज मंगलवार को ईवीएम पर एक आरोप लगाया है और कहा है कि पूरे भारत में ईवीएम या तो गड़बड़ हैं या फिर भाजपा के पक्ष में वोट डाल रही हैं। अखिलेश ने चुनाव आयोग को टैग करते हुए ट्वीट किया, और लिखा है कि ”पूरे भारत में ईवीएम :इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन: या तो खराब हैं या फिर भाजपा के लिए वोट कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी कहते हैं कि निर्वाचन अधिकारी ईवीएम परिचालन की दृष्टि से प्रशिक्षित नहीं हैं। साढे़ तीन सौ से अधिक ईवीएम बदली जा रही हैं। सपा प्रमुख ने कहा कि यह चुनावी प्रक्रिया के लिहाज से आपराधिक लापरवाही है, वह चुनावी प्रक्रिया, जिस पर 50 हजार करोड़ रूपये खर्च हो रहे हैं।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में दस सीटों के लिए तीसरे चरण के तहत आज मतदान हो रहा है। उधर आम आदमी पार्टी ने गोवा में मॉक पोल के दौरान ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। कहा है कि मॉक पोल के दौरान पता चला कि वोट बीजेपी को ट्रांसफर हो रहे हैं। इसको लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर पूछा है- ईवीएम सच में खराब है या फिर मशीन में ऐसे प्रोग्राम सेट किए गए हैं। इन आरोपों के बीज गोवा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जांच किए जाने की बात कही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…