तारिक़ खान
प्रयागराज. पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ वाराणसी संसदीय सीट से बाहुबली अतीक अहमद चुनाव् लड़ सकते हैं। जेल में बंद अतीक अहमद के चुनाव लडऩे से राजनीति गर्मा गयी है। सूत्रों की माने तो अतीक के खास लोगों ने इस बात पर सहमति जता दी है कि बाहुबली अतीक अहमद वाराणसी से चुनाव लडऩा चाहते हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अतीक अहमद को नैनी जेल से गुजरात शिफ्ट किया जाना है ऐसे में अतीक अहमद वाराणसी से नामांकन प्रक्रिया कैसे पूर्ण करते हैं इस पर भी सभी की निगाहे लगी है।
गौरतलब है कि नामांकन के लिए सिर्फ एक दिन का समय बचा हुआ है. बाहुबली अतीक अहमद के सहयोगियों ने शनिवार को नामांकन की व्यवस्था कर ली है। 29 अप्रैल को खास लोग नामांकन करने वाराणसी आ सकते हैं। लगभग यह तय हो चुका है कि अतीक अहमद वाराणसी से ही चुनाव लड़ेंगे। प्रियंका गांधी के वाराणसी से चुनाव नहीं लडऩे के बाद से इस सीट पर चुनाव को लेकर रोचकता खत्म हो गयी थी, लेकिन अब अतीक अहमद के आ जाने से जबरदस्त चुनावी मुकाबला देखने को मिल सकता है।
बताते चले कि वाराणसी संसदीय सीट से बाहुबली मुख्तार अंसारी ने बीजेपी के दिग्गज नेता डा.मुरली मनोहर जोशी को चुनौती दी थी। चुनाव में बेहद रोमांचक मुकाबले में डा.जोशी ने मुख्तार अंसारी को मात्र 20 हजार वोटों से ही शिकस्त दी थी। वोटो के गिनती के दिन साँसे रोक देने वाला ये मुकाबला रहा था. इस बार के चुनावों में अखिलेश यादव व मायावती के महागठबंधन ने वाराणसी संसदीय सीट से शालिनी यादव को उम्मीदवार बनाया है जबकि राहुल गांधी व प्रियंका गांधी की कांग्रेस ने अजय राय को इस सीट से चुनाव लडऩे की जिम्मेदारी दी है। ऐसे में अतीक अहमद यहां से चुनाव लडऩे आते हैं तो यहां की चुनावी लड़ाई बेहद दिलचस्प हो जायेगी।
इसी बीच सूत्रों से प्राप्त समाचारों के अनुसार अतीक अहमद ने अदालत से चुनाव प्रचार हेतु अनुमति मांगी है. उनकी याचिका पर सोमवार को सुनवाई होनी है. इस दौरान उनके सहयोगी और समर्थको के द्वारा वाराणसी से परचा दाखिला की कार्यवाही पूरी किया जा रहा है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…