अंजनी राय
बलिया: लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत बूथों पर सुदृढ़ व्यवस्था को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। उन्होंने सभी एसडीएम और तहसीलदार को निर्देश देते हुए कहा कि अभी भी समय है। अपने विधानसभा क्षेत्र के हर एक बूथ पर भ्रमण कर लें। कहीं भी किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। विद्युत विभाग के अभियंता को निर्देश दिया कि हर बूथ पर बिजली की व्यवस्था को देख लें। बीएसए की तरफ से अगर किसी स्कूल पर बिजली व्यवस्था की समस्या बताई जाती है तो उसे तत्काल ठीक करवाएं।
अराजकों पर कार्रवाई का थानावार मांगा विवरण
बैठक में पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने क्रिटिकल और बर्नेबल बूथों के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए। कहा कि एसडीएम और सीओ इन बूथों की जॉइन्ट सूची तत्काल उपलब्ध करा दें। ऐसे हर बूथों पर दोनों अधिकारी अनिवार्य रूप से निरीक्षण कर लें। उन्होंने विशेष जोर देकर कहा कि बर्नेबल बूथों के अंतर्गत आने वाले अराजक तत्वों पर क्या कार्रवाई हुई, इसकी थानावार रिपोर्ट दें। बैठक में सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, एडीएम रामआसरे, एसडीएम (बांसडीह) अन्नपूर्णा गर्ग, एसडीएम (बैरिया) विपिन जैन, राजेश यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…