अंजनी राय
बलिया: लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत टीडी कालेज में दूसरे दिन बुधवार को प्रशिक्षण का दौर जारी रहा। दूसरे दिन भी कुल एक हजार कार्मिकों में 15 कर्मी अनुपस्थित रहे। इसमें 8 पीठासीन व 7 मतदान अधिकारी थे। सीडीओ बद्रीनाथ सिंह ने इनको साफ चेतावनी देते हुए कहा है कि वे आज आकर ट्रेनिंग ले लें, अन्यथा विभागीय कार्रवाई होगी। कम से कम 23 तक चलने वाली ट्रेनिंग में तो जरूर शामिल हो जाएं।
प्रशिक्षण में कार्मिकों को सम्बोधित करते हुए सीडीओ श्री सिंह ने कहा कि मतदान प्रक्रिया की हर बारीकियों को सीखना जरूरी है। ट्रेनिंग के दौरान बताई जा रही बातों को ध्यान से सुनें। अगर कहीं कोई दिक्कत आ रही है तो उसे बार-बार पूछें। हर हाल में मतदान प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी पूरी स्पष्ट होनी चाहिए। मतदान के दिन शुरू से लेकर अंत तक क्या करना है और क्या नहीं करना है इसको पूरी गंभीरता से जान लें। प्रशिक्षण में दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कृष्ण कांत राय व कृषि अधिकारी विकेश कुमार पटेल ने भी सभी कमरों में जाकर मतदान प्रक्रिया से जुड़ी अहम जानकारियां सबसे साझा की।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…