प्रदीप दुबे विक्की
सुरियांवा,भदोही। स्थानीय थानाक्षेत्र के पाली पुलिस चौकी के भिड़िउरा गांव में आज बुधवार की सुबह एक पालतू गाय ने महिला को टक्कर मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया और महिला के बेहोश हो जाने पर उसके शरीर पर चढ़कर खड़ी हो गई। जिसके चलते महिला बेहोश हो गई । उपचार हेतु महिला को जिला चिकित्सालय चेतसिंह में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः काल 5:00 बजे सुबह अमरनाथ यादव की पत्नी शांति देवी(45वर्ष)गाय चराने के लिए पोखरे के समीप छोड़ दिया था । इसी बीच कहीं से मधुमक्खियों ने गाय पर हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के हमले से गाय को बचाने के लिए जैसे ही शांति देवी मौके पर पहुंची इसी बीच पालतू गाय ने महिला पर ही हमला कर दिया ,और बेहोश होने पर महिला के पीठ पर चढ़कर खड़ी हो गई । घटना को देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने गाय को हटाकर शांति देवी को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…