प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर,भदोही। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह के नाम से फेसबुक आईडी बनाकर धन मांगने का मामला प्रकाश में आया है।सीडीओ भदोही के नाम से बनाये गए इस आईडी का मामला सामने आते ही हड़कंप मच गया। हालांकि इस सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने जिले के पुलिस अधीक्षक को एक पत्र लिखकर फर्जी फेसबुक आईडी के मामले की शिकायत की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह के नाम पहले एक फेसबुक आईडी बनायी गई। इस आईडी से काफी संख्या में लोगो को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई। इसके बाद मदद के बहाने लोगो से रूपये की मांग की जाने लगी। मामले का पता तब चला जब मुख्य विकास अधिकारी के पास उनके कई लोगो का फोन आने लगे। मुख्य विकास अधिकारी के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वाले अज्ञात व्यक्ति ने बकायदा बैंक अकाउंट नम्बर भी दे रखा है।
जैसे ही इसकी जानकारी मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह को लगी तो उन्होने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र लिखकर कार्रवाई किये जाने की मांग की है। इस सम्बन्ध में जब मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह से बात की गई तो उन्होने कहा कि मेरे नाम से एक फर्जी आईडी बनाकर कई लोगो से धन की मांग की गई है। ऐसे में पुलिस से शिकायत की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…